PDF का साइज़ कैसे कम करें — 100 KB, 200 KB (फ्री, फ़ॉर्म के लिए)

22 नवंबर 2026 · 5 मिनट · Read in English

ऑनलाइन फ़ॉर्म भरते समय सबसे आम परेशानी: आप मार्कशीट या आधार की PDF अपलोड करते हैं और वेबसाइट कहती है — "File size must be less than 100 KB"। फ़ोन से स्कैन की हुई एक पेज की PDF भी अक्सर 1 से 3 MB की होती है। इस गाइड में आप सीखेंगे कि PDF का साइज़ कैसे कम करें, वो भी ठीक उतना जितना फ़ॉर्म माँगता है — 100 KB, 200 KB या 500 KB — फ्री में और बिना कोई ऐप डाउनलोड किए।

4 आसान स्टेप में PDF का साइज़ 100 KB करें

  1. टूल खोलें: DocuSmartly Compress PDF खोलें। मोबाइल पर भी Chrome में खुल जाता है।
  2. PDF चुनें: "Drop your PDF here" वाले बॉक्स पर टैप करके अपनी फ़ाइल चुनें। फ़ाइल का साइज़ और पेज गिनती दिख जाएगी।
  3. साइज़ लिखें: ऊपर वाले लिंक से खोलने पर Target size पहले से 100 KB पर चुना होता है। नहीं तो "Advanced options" खोलें, Target size चुनें और जितना फ़ॉर्म माँगे वो लिखें — जैसे 100 KB या 200 KB।
  4. Compress PDF दबाएँ: छोटी फ़ाइल अपने-आप डाउनलोड हो जाएगी। एक बार खोलकर देख लें कि सब साफ़ पढ़ा जा रहा है।
आपकी फ़ाइल आपके फ़ोन में ही रहती है। Compress PDF आपके ब्राउज़र में चलता है, इसलिए आधार, PAN या मार्कशीट हमारे सर्वर पर अपलोड नहीं होती।

किस फ़ॉर्म के लिए कितना साइज़?

हर पोर्टल की सीमा अलग होती है। नोटिफ़िकेशन में दी गई सीमा ही देखें — नीचे सिर्फ़ आम तौर पर मिलने वाले साइज़ हैं:

दस्तावेज़आम तौर पर माँगा जाने वाला साइज़
मार्कशीट, सर्टिफ़िकेट100 KB से 500 KB
आधार, PAN, जाति प्रमाण पत्र100 KB से 300 KB
कई पेज वाले दस्तावेज़500 KB से 2 MB

फ़ोटो और सिग्नेचर का साइज़ अलग होता है (जैसे 20–50 KB)। उसके लिए हमारा Exam Photo Resizer इस्तेमाल करें।

PDF का साइज़ कम नहीं हो रहा? ये करें

कुछ PDF सामान्य तरीके से थोड़ी ही छोटी होती हैं — खासकर जिनमें ज़्यादातर टेक्स्ट हो या जो पहले से compress हों। तब:

ध्यान दें: "Make it much smaller" या "Smallest file" के बाद PDF का टेक्स्ट कॉपी या सर्च नहीं हो पाता, क्योंकि पेज इमेज बन जाते हैं। फ़ॉर्म अपलोड के लिए यह ठीक है, लेकिन अपनी असली फ़ाइल संभालकर रखें।

मोबाइल पर PDF का साइज़ कैसे कम करें

ज़्यादातर लोग फ़ॉर्म मोबाइल पर ही भरते हैं। कोई ऐप डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं — Chrome में docusmartly.com खोलें, Compress PDF चुनें और ऊपर वाले ही 4 स्टेप करें। छोटी फ़ाइल सीधे फ़ोन के Downloads में आ जाएगी, फ़ॉर्म में अपलोड करने के लिए तैयार।

ये गलतियाँ न करें

फ़ॉर्म की साइज़ वाली परेशानी खत्म करें। PDF को ठीक उतना छोटा करें जितना फ़ॉर्म माँगता है — फ्री, बिना साइन-अप।

PDF 100 KB करें PDF 200 KB करें